युवक का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

WhatsApp Channel Join Now
युवक का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव


सुलतानपुर, 05 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के थाना कोतवाली देहात के ग्राम पखरौली में शुक्रवार को घर के अंदर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि एक व्यक्ति ने एक बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह तत्काल पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। व्यक्ति की पहचान राघवेंद्र (24) के रूप में की गई। शरीर पर कोई ज़ाहिरा चोटें नहीं हैं। जांच में यह पता चला कि वह नशे का आदी था तथा इस बात को लेकर घर पर वाद-विवाद होता था। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यकतानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story