मुरादाबाद मंडल की पहल से पहली चीनी कंटेनर रैक कोलकाता रवाना

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद मंडल की पहल से पहली चीनी कंटेनर रैक कोलकाता रवाना


मुरादाबाद 25 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मुरादाबाद मंडल की ओर से गुड्स को रेल मार्ग द्वारा बढ़ावा देने के लिए एवं खासकर चीनी लदान को बढ़ावा देने को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को एक चीनी कंटेनर रैक मुरादाबाद से कोलकाता के लिए रवाना की गई।

इस संबंध में उत्तर रेलवे, मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक आदित्य गुप्ता ने बुधवार को बताया कि मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) ऋचा शर्मा की ओर से चीनी उद्योग से जुड़े मिल व्यापारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान मंडल में चीनी लदान की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा व्यापारियों को लदान के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव प्राप्त किए गए।

बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने परंपरागत वैगनों के अतिरिक्त गैर-परंपरागत माध्यमों, विशेषकर कंटेनर के माध्यम से लदान को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।

उक्त प्रयासों के फलस्वरूप आज अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, स्योहारा, त्रिवेणी इंजीनियरिंग लिमिटेड तथा प्रकाश भलोटिया एंड ब्रदर्स ने पहली बार कंटेनर रैक के माध्यम से मुरादाबाद से कोलकाता (शालीमार) के लिए चीनी भेजी की गई। इस रैक के माध्यम से कुल 2160 टन चीनी का सफलतापूर्वक भेजा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story