मुरादाबाद जनपद में एक नवंबर से शुरू होंगी चीनी मिलें : जिलाधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद जनपद में एक नवंबर से शुरू होंगी चीनी मिलें : जिलाधिकारी


मुरादाबाद, 21 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुनय झा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल की उपस्थिति में बुधवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों ने गन्ना पेराई सत्र, खाद्य पदार्थों में मिलावट सहित विभिन्न समस्याओं को उठाया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि एक नवंबर से चीनी मिलें शुरू हों जाएंगी।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिला गन्ना अधिकारी को सभी चीनी मिलों से समन्वय स्थापित कर 01 नवंबर से मिलों का संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं की समस्या के संबंध में जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को प्रत्येक विकास खंड में एक कैटल कैचर खरीदकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों को हस्तगत कराने के निर्देश दिए।

डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश

राष्ट्रीय राजमार्ग-734 (मुरादाबाद-काशीपुर बाईपास) पर सर्विस रोड बनाए जाने की किसानों की मांग पर जिलाधिकारी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों से निर्णय एवं प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने अवगत कराया कि मार्ग पर आवश्यक यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा मानकों तथा स्थानीय आवागमन की जरूरतों का परीक्षण करते हुए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की कार्रवाई प्रगति पर है। इस पर जिलाधिकारी ने डीपीआर शीघ्र तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764645 Articles

Share this story