मुरादाबाद परिक्षेत्र में चीनी का स्टाक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद परिक्षेत्र में चीनी का स्टाक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध


मुरादाबाद, 24 अक्टूबर (हि.स.)। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने शनिवार को बताया कि चीनी मिलों द्वारा भारत सरकर से आवंटित कोटे के अनुसार 4500 से 4600 प्रति कुंटल की दर से चीनी की बिक्री की जा रही है। महीने का अंत चलते हुए चीनी का शेष स्टॉक पर्याप्त रहेगा।

उप गन्ना आयुक्त ने आगे बताया कि 1 अक्टूबर को मुरादाबाद परिक्षेत्र की चीनी मिलों में चीनी का कुल उपलब्ध स्टॉक 25.75 लाख कुंटल था जबकि 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक शुगर कोटा 15,61,130 कुंटल था, जबकि 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चीनी की कुल बिक्री 16,80,150 कुंटल हुई। कुल स्टाक से 1.20 लाख कुंटल चीनी अधिक बिकी। 21 अक्टूबर को मुरादाबाद परिक्षेत्र की चीनी मिलों में करीब 9 लाख कुंटल स्टॉक शेष बचा है। महीने का अंत चलते हुए शेष स्टॉक पर्याप्त रहेगा।

उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने आगे बताया कि एक नवंबर से परिक्षेत्र में पराई सत्र 2026-27 के तहत चीनी मिलो का संचालन शुरु हो जाएगा। उन्होंने बताया की इसके साथ ही जिला गन्ना अधिकारियों को जांच दल का गठन करके मौके पर चीनी के स्टॉक के सत्यापन के निर्देश दे दिये गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766080 Articles

Share this story