डीआईओएस गोरखपुर का आकस्मिक निधन

WhatsApp Channel Join Now
डीआईओएस गोरखपुर का आकस्मिक निधन


गोरखपुर, 02 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकान्त सिंह का शनिवार दोपहर लगभग 12:00 बजे लखनऊ में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही गोरखपुर जनपद के शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

डॉ. सिंह के असामयिक निधन से विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी स्तब्ध हैं और इसे अपूरणीय क्षति मान रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, गोरखपुर परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। यह जानकारी प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story