इतिहास रचकर लौटीं सुचिका तारियाल का अभाविप कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
इतिहास रचकर लौटीं सुचिका तारियाल का अभाविप कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत


इतिहास रचकर लौटीं सुचिका तारियाल का अभाविप कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत


इतिहास रचकर लौटीं सुचिका तारियाल का अभाविप कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत


लखनऊ, 07 अक्टूबर (हि.स.)। एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रचने वाली एथलीट सुचिका तारियाल का बुधवार को कैसरबाग नवीन मार्केट स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कार्यालय पर स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यालय पहुंचने पर बहनों व कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाये। उनके स्वागत में सड़क से कार्यालय तक रेड कार्पेट बिछायी गयी। सुचिका तारियाल ने कार्यालय में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से परिचय भी किया। कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानन्द का चित्र भेंट कर व पटका पहनाकर स्वागत किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने सुचिका तारियाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की झोली में एशियन गेम्स का पहला मिक्स्ड मार्शल आर्टस मेडल डाला है। यह उपलब्धि देश की बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में वैश्विक मंच पर देश का मान बढ़ाया है। उनके इस पदक से देश में मिक्स्ड मार्शल आर्टस को और प्रोत्साहन मिलेगा। विदित हो कि मिक्स्ड मार्शल आर्टस में भारत का यह पहला मेडल है जिसे एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किया गया है। अभाविप के प्रान्त संगठन मंत्री अभिलाष, नवयुग कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य मंजुला उपाध्याय, प्रान्त मंत्री अर्पण कुशवाहा व आशुतोष सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story