प्रभात दुबे ने एसबीआई लाइफ के ‘कंट्री हेड क्लब’ में बनाई जगह, गोरखपुर रीजन गौरवान्वित

WhatsApp Channel Join Now
प्रभात दुबे ने एसबीआई लाइफ के ‘कंट्री हेड क्लब’ में बनाई जगह, गोरखपुर रीजन गौरवान्वित


गोरखपुर, 27 मार्च (हि.स.)। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, लखनऊ रीजन यूपी-6 गोरखपुर के होनहार प्रतिनिधि प्रभात दुबे ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने प्रतिष्ठित ‘कंट्री हेड क्लब’ की अर्हता प्राप्त कर गोरखपुर रीजन का नाम रोशन किया है।

प्रभात दुबे ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इससे पहले भी वह ‘ज्वेल्स ऑफ द क्राउन’ की अर्हता प्राप्त कर हांगकांग, थाईलैंड और मलेशिया जैसे देशों में सम्मानित हो चुके हैं।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद उनका सम्मान आगामी दिनों में हैदराबाद में आयोजित होने वाले कन्वेंशन में किया जाएगा। प्रभात दुबे का कहना है कि किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से शुरुआत करना जरूरी है और लक्ष्य को मिशन से जोड़कर काम करना चाहिए। उनका मानना है कि मजबूत इरादों के आगे कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता।

शायराना अंदाज में उन्होंने कहा कि रख हौसला वो मंजर भी आएगा, प्यासे के पास चलकर समंदर भी आएगा, थककर ना बैठ ऐ मंजिल के मुसाफिर ,मंजिल भी मिलेगी और मिलने का मजा भी आएगा।

प्रभात दुबे की इस सफलता पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लखनऊ रीजन के डायरेक्टर अश्वनी शुक्ला, रीजनल मैनेजर देवव्रत पाणिनि, उप क्षेत्रीय प्रबंधक रवि श्रीवास्तव, सीनियर डिविजनल मैनेजर माजिद खान, सीनियर ट्रेनर मनीष श्रीवास्तव और ब्रांच मैनेजर टीम लीडर दिलीप सिंह सहित पूरी टीम ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story