कन्नौज: पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक सिपाही की मौत

WhatsApp Channel Join Now

कन्नौज , 13 अक्टूबर (हि. स.)। भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट में चल रही स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई। दूसरा सिपाही और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा की जानकारी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस-वे की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल सिपाही और ड्राइवर का इलाज किया जा रहा है।

पूर्व सांसद सुब्रत पाठक इटावा से कन्नौज जा रहे थे। माना जा रहा है सुब्रत पाठक के स्कॉर्पियो की स्पीड 110 किमी से भी ज्यादा थी।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन-145 के पास ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो के एयरबैग खुल गए। लेकिन, टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

ड्राइवर समेत 3 सिपाही गाड़ी में ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे सुब्रत पाठक और अन्य लोगों ने बड़ी मुश्किल से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने सिपाही अभिषेक त्रिपाठी (50) को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक फतेहपुर का रहने वाला है। एटा का रहने वाला सिपाही कुंवरपाल (51) और औरैया निवासी ड्राइवर शरद प्रकाश (32) गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।

सुब्रत पाठक की गाड़ी से 100 मीटर दूर हुआ हादसा

हादसे के समय पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की कार दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से करीब 100 मीटर आगे चल रही थी। हादसे का पता चलते ही सुब्रत पाठक रुक गए। डायल-112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद घायल सिपाही कुंवरपाल और ड्राइवर शरद प्रकाश को अपनी गाड़ी से तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया। एसपी विनोद कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव झा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760396 Articles

Share this story