स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

WhatsApp Channel Join Now
स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र


मुरादाबाद, 14 नवम्बर (हि.स.)। कोषागार मुरादाबाद से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर अब अपने स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे।

मुख्य कोषाधिकारी रेनू बौद्ध ने अभियान के तहत यह सुविधा प्रदान करने की जानकारी दी। पेंशनरों को प्ले स्टोर से आधार फेसआरडी और जीवन प्रमाण एप डाउनलोड कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रमाणपत्र जमा करते समय बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड और पीपीओ संख्या जैसे विवरण सावधानी से भरें। यह प्रक्रिया पेंशनरों को भविष्य में भी घर से ही जीवन प्रमाण-पत्र भेजने की सुविधा देगी।

रेनू बौद्ध ने सभी पेंशनरों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। जो स्वयं सक्षम नहीं हैं, वे भारतीय स्टेट बैंक की निकटवर्ती शाखा में कर्मचारियों की सहायता ले सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777262 Articles

Share this story