वित्तीय सेवा क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार कौशल विकसित करें विद्यार्थी : प्रो. सुधांशु पंडिया

WhatsApp Channel Join Now
वित्तीय सेवा क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार कौशल विकसित करें विद्यार्थी : प्रो. सुधांशु पंडिया


कानपुर, 24 अगस्त (हि.स.)। वित्तीय सेवा क्षेत्र में बदलती जरूरतों के अनुसार विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक और उद्योगपरक कौशल भी विकसित करना चाहिए। यह बातें सोमवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) निदेशक प्रो. सुधांशु पंडिया ने एमबीए फाइनेंशियल सर्विसेज के नए बैच के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में कहीं।

विश्वविद्यालय में एमबीए फाइनेंशियल सर्विसेज के नए बैच के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय सेवा क्षेत्र, पाठ्यक्रम, उद्योग की आवश्यकताओं और करियर के अवसरों से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

प्रो. सुधांशु पंडिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने और अपने करियर के लिए जरूरी कौशल विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में फिनएक्स के सीईओ हिमांशु व्यापक और हेड-प्रोग्राम्स हरप्रीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने वित्तीय सेवा क्षेत्र में हो रहे बदलाव, रोजगार के अवसरों और उद्योग में आवश्यक व्यावसायिक कौशल के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।

ओरिएंटेशन के दौरान विद्यार्थियों को एमबीए फाइनेंशियल सर्विसेज की शैक्षणिक और व्यावसायिक यात्रा की रूपरेखा समझाई गई। साथ ही उद्योग के अनुरूप प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव के महत्व पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के साथ एमबीए फाइनेंशियल सर्विसेज के नए बैच की कक्षाओं और शैक्षणिक सत्र का औपचारिक शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय और फिनएक्स के सहयोग से संचालित कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को वित्तीय सेवा क्षेत्र के लिए जरूरी व्यावहारिक ज्ञान और कौशल उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story