देवरिया में साइबर अपराधों से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया में साइबर अपराधों से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक


देवरिया में साइबर अपराधों से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक


देवरिया, 14 अक्टूबर (हि.स.)। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए देवरिया पुलिस के साइबर थाने की टीम ने बुधवार काे राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्र-छात्राओं और विद्यालय के कर्मचारियों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, हैकिंग, पहचान चोरी, साइबर बुलिंग और फर्जी कॉल के जरिए होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए सतर्क रहने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर या अधिकारी बनकर फोन करते हैं और उनकी गोपनीय जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। कई बार संदिग्ध लिंक भेजकर बैंक खाते और व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंच बनाई जाती है। ऐसे में किसी भी अनजान लिंक या वेबसाइट पर क्लिक करने से बचना चाहिए। अपने ईमेल, बैंकिंग और अन्य महत्वपूर्ण खातों के लिए मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करना चाहिए।

पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को आगाह किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। यदि कोई खुद को बैंक अधिकारी, पुलिसकर्मी या सरकारी कर्मचारी बताकर ऐसी जानकारी मांगता है तो सतर्क रहें और उसकी बातों में न आएं। सार्वजनिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी बरतें, क्योंकि असुरक्षित नेटवर्क के जरिए निजी डेटा के दुरुपयोग का खतरा हो सकता है।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760621 Articles

Share this story