देवरिया : पिंक तहसील दिवस में आठवीं की छात्रा नंदिनी बनीं एसडीएम, सुनीं फरियादियों की समस्याएं

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : पिंक तहसील दिवस में आठवीं की छात्रा नंदिनी बनीं एसडीएम, सुनीं फरियादियों की समस्याएं


देवरिया : पिंक तहसील दिवस में आठवीं की छात्रा नंदिनी बनीं एसडीएम, सुनीं फरियादियों की समस्याएं


देवरिया, 17 अक्टूबर (हि.स.)। मिशन शक्ति फेज-छह अभियान के तहत शनिवार को बरहज तहसील में आयोजित पिंक तहसील दिवस पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा नंदिनी भारती को उप जिलाधिकारी की सांकेतिक भूमिका निभाने का अवसर मिला। इस दाैरान छात्रा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक निर्देश देने की प्रक्रिया को समझा।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस दौरान छात्रा नंदिनी भारती ने महिला संबंधी मामलों सहित अन्य शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्हें जनसुनवाई की प्रक्रिया, जनसमस्याओं के समाधान और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बरहज प्रवीन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान मौजूद रहीं। अधिकारियों की उपस्थिति में छात्रा ने जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक कार्यों को करीब से समझा। इस पहल के माध्यम से बालिकाओं को निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने और भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस तरह की पहल से बालिकाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने और शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में थाना बरहज की मिशन शक्ति टीम के साथ उप निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुमित कांत, आरक्षी विनय कुमार तिवारी, महिला आरक्षी वर्षा पाठक और महिला आरक्षी गरिमा दूबे उपस्थित रहीं।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762612 Articles

Share this story