हॉस्टल के अंदर छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
हॉस्टल के अंदर छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या


नोएडा, 15 अक्टूबर (हि.स.)। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक हॉस्टल में रहने वाले बीए के छात्र ने मानसिक तनाव के चलते बृहस्पतिवार को हॉस्टल के अंदर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि 15 अक्टूबर की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि नॉलेज पार्क -3 में स्थित एक हॉस्टल में रहने वाले छात्र निशांत शाक्य (21 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार मूल निवासी जनपद कन्नौज द्वारा हॉस्टल के अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस के अधिकारी और एफएसएल की टीम पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761624 Articles

Share this story