लखनऊ विश्विविद्यालय के छात्रावास में छात्र ने की खुदकुशी

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ विश्विविद्यालय के छात्रावास में छात्र ने की खुदकुशी


लखनऊ, 01 मार्च (हि.स.)। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र ने रविवार को छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हसनगंज थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि मूलरूप से बलिया जिले का रहने वाला नवीन कुमार (20) लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी एग्रीकल्चर सेकेंड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। वह यहां पर विश्वविद्यालय के सुभाष हॉस्टल के कमरा नंबर 52 में रहता था। रविवार को नवीन जब अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो अन्य साथी उसे जगाने पहुंचे। कमरे के बाहर से कई बार आवाज देने और खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खुला। इस पर सहपाठियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया गया। प्रशासन की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि छात्र नवीन का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्रित किया गया। शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई। घटना के संबंध में छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मौजूद छात्रों से पूछताछ में पता चला है कि नवीन डिप्रेशन में रहता था। आशंका है कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story