छात्रा बनी एक दिन की खंड विकास अधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
छात्रा बनी एक दिन की खंड विकास अधिकारी


छात्रा बनी एक दिन की खंड विकास अधिकारी


छात्रा बनी एक दिन की खंड विकास अधिकारी


छात्रा बनी एक दिन की खंड विकास अधिकारी


अमेठी, 23 सितंबर (हि.स.) । महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत अमेठी जिले के जगदीशपुर ब्लॉक में बुधवार को एक अनोखी पहल देखने को मिली। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा अनुष्का को एक दिन के लिए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जगदीशपुर एडीओ पंचायत की मौजूदगी में अनुष्का ने विधिवत शपथ ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने ब्लॉक कार्यालय में जन्म और मृतक प्रमाण पत्रों पर अपने हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता मिशन की शपथ भी दिलाई। ब्लॉक के सभी कर्मचारी और जगदीशपुर कोतवाली की महिला पुलिस इस अवसर पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस पहल का स्वागत किया और इसे नारी शक्ति एवं बाल सशक्तीकरण का अद्भुत उदाहरण बताया। कार्यक्रम के दौरान अनुष्का ने आत्मविश्वास से भरे अंदाज में कहा कि उन्हें यह अवसर पाकर गर्व है। उन्होंने संकल्प लिया कि आगे चलकर वे समाज की सेवा करेंगी और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी के लिए तैयार करना है। इसी के तहत छात्राओं को जिम्मेदारी सौंपने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह पहल न केवल बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाती है बल्कि समाज को यह संदेश भी देती है कि अगर अवसर मिले तो बेटियां किसी भी जिम्मेदारी को बखूबी निभा सकती हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765779 Articles

Share this story