संभव अभियान की समीक्षा में सख्ती, बक्शा और केराकत के अधिकारियों को नोटिस के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
संभव अभियान की समीक्षा में सख्ती, बक्शा और केराकत के अधिकारियों को नोटिस के निर्देश


जौनपुर, 23 अगस्त (हि.स.)। यूपी के जाैनपुर में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में राविवार को जिला पोषण समिति एवं जिला कन्वर्जेन्स कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जुलाई से सितंबर 2026 तक चल रहे संभव अभियान-6.0 की प्रगति समेत आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण ट्रैकर, खाद्यान्न वितरण, गृह भ्रमण, टीकाकरण, बच्चों के वजन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों को आगामी 15 दिनों के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व में निर्मित केंद्रों में आवश्यकतानुसार कायाकल्प के तहत मरम्मत कराने को कहा।उन्होंने संभव अभियान के तहत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एसएएम बच्चों के घर गृह भ्रमण करने के निर्देश दिए। आशा और एएनएम को ई-कवच पोर्टल पर एसएएम बच्चों के फॉलोअप समेत अन्य सूचनाओं की फीडिंग 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत अपडेट कराने को कहा गया। बीडीओ और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को भी गृह भ्रमण करने के निर्देश दिए गए।विकास खंड बक्शा में संभव अभियान की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी बक्शा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, पोषण पुनर्वास केंद्र में केराकत परियोजना से पिछले माह से एक भी बच्चे के भर्ती नहीं होने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी केराकत को भी नोटिस जारी करने को कहा गया।बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार की आपूर्ति की भी समीक्षा हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story