कानपुर पुलिस पुलिस आयुक्त ने 12 पुलिसकर्मियों निलंबित किया

WhatsApp Channel Join Now
कानपुर पुलिस पुलिस आयुक्त ने 12 पुलिसकर्मियों निलंबित किया


कानपुर, 17 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने शुक्रवार को 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 30 दिनों से अधिक समय से बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित होने के कारण की गयी है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे 12 पुलिसकर्मियों को आज निलंबित किया गया है। पूर्व में इन सभी को कई बार नोटिस भेजकर ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए विभागीय कार्रवाई की गई।

उन्हाेंने बताया कि निलंबित पुलिसकर्मियों में दरोगा मोनू सिंह 54 दिन अनुप​स्थित रहे। इनके अलावा दरोगा राजेन्द्र कुमार तिवारी 139 दिन, आरक्षी दुष्यन्त 168 दिन, अंकुर 135 दिन, करन दिन, जितेन्द्र 43 दिन, प्रवीण कुमार 40 दिन भूपेन्द्र 52 दिन, रवि 107 दिन, अनुचर कुंवर पाल 74 दिन अनुचर जय प्रकाश सिंह 40 दिन और स्वीपर छोटे लाल 56 दिन अनुपस्थित रहें।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर रहना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। कई बार नोटिस देने के बावजूद उपस्थित न होना गंभीर लापरवाही है। अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग में जिम्मेदारी और जवाबदेही सर्वोपरि है। ऐसे मामलों में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story