युवा शक्ति संगठन की ताकत, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : डॉ. मेधा कुलकर्णी

WhatsApp Channel Join Now
युवा शक्ति संगठन की ताकत, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : डॉ. मेधा कुलकर्णी






गोरखपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र की प्रमुख कार्यकर्ता बैठक बुधवार को एनसीसी भवन, सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश की सह प्रभारी डॉ. मेधा कुलकर्णी तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा उपस्थित रहे। भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रणजीत राय 'बड़े' ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करने और पार्टी की गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. मेधा कुलकर्णी ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की महत्वपूर्ण ताकत होती है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को युवाओं तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने, समाज के विभिन्न वर्गों के युवाओं से संवाद स्थापित करने और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी और बूथ स्तर पर सतत संपर्क जरूरी है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता क्षेत्रीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येंद्र सिन्हा ने कहा कि संगठन की मजबूती समर्पित कार्यकर्ताओं, आपसी समन्वय और निरंतर जनसंपर्क से आती है। युवा मोर्चा के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करते हुए पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठनात्मक कार्यों में अनुशासन बनाए रखें।

युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गोरखपुर क्षेत्र में युवा मोर्चा संगठन विस्तार, युवा संपर्क और पार्टी के कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सक्रियता से कार्य करेगा। उन्होंने क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और युवाओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की अपील की।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रणजीत राय 'बड़े' ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास, आपसी समन्वय और निर्धारित दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के साथ जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर भी सक्रिय रहें।

बैठक का संचालन क्षेत्रीय मंत्री अंबिकेश धर दूबे ने किया।

बैठक में युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सूरज राय, दिलीप मिश्रा, रिक्की चंद कौशिक, महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा, हर्ष श्रीवास्तव,सुमित मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज दूबे, अमित गुप्ता, आलोक त्रिपाठी सहित गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 जिलों के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768576 Articles

Share this story