मंडल स्तर पर भाजपा संगठन को मजबूत बनाने की बनी रणनीति
प्रयागराज, 20 मई (हि.स)। सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त मंडल प्रभारियों व अध्यक्षों तथा मंडल प्रवासियों की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। जिसमें 2027 की तैयारियों के तहत मंडल, सेक्टर व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चिंतन मंथन हुआ।
यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने देते हुए बताया कि भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 1 से 7 जून तक मंडल, 7 से 15 जून तक जिला संगठन व 15 से 22 जून तक शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित किए जाने की योजना है। मंडल प्रभारियों, प्रवासियों को इस पर सक्रियता से काम करने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं को ढिलाई नहीं बरतना है। मंडल अध्यक्षों को भी लगातार सक्रिय रहना है।
महानगर अध्यक्ष ने आगे कहा कि मंडल स्तर पर यदि हम मजबूत रहेंगे ताे बूथ पर भी हम मजबूती से खड़े रहेंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सम्पर्क मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें। पश्चिम बंगाल की विजय के बाद अब यूपी की बारी है। इस अवसर पर रणजीत सिंह, डॉ शैलेश पांडेय, आनंद सोनकर, राजेंद्र मिश्र, अरुण पटेल, रमेश पासी, राजेश पटेल, अपूर्वा चंद्रा, अनिल मौर्य, अजय सिंह, सुमित वैश्य, नरेश कुंद्रा, अवनीश तिवारी, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, भाजपा मीडिया विभाग के विवेक मिश्रा, भोला सिंह, रामलोचन साहू, गया प्रसाद आदि मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

