कार्यकर्ताओं को समझाई एमएलसी चुनाव की रणनीति, जीत के लिए भरा जोश

WhatsApp Channel Join Now
कार्यकर्ताओं को समझाई एमएलसी चुनाव की रणनीति, जीत के लिए भरा जोश


मीरजापुर, 21 सितंबर (हि.स.)। रविवार को भारतीय जनता पार्टी की तैयारी बैठक बरौधा कचार स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने की। आगामी स्नातक विधान परिषद चुनाव–2026 को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रोहनिया एवं क्षेत्रीय संयोजक काशी क्षेत्र सुरेन्द्र नारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने चुनाव जीतने का लक्ष्य रखते हुए तन, मन और धन से लगकर स्नातक मतदाता बनाने की अपील की। साथ ही संगठन की योजनाओं और आगामी रणनीतियों पर भी विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सह संयोजक अजीत चौबे (पूर्व जिलाध्यक्ष सोनभद्र), नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री एवं संयोजक स्नातक चुनाव हरिशंकर सिंह पटेल ने किया। सह संयोजक पंकज सिंह चन्देल, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, संजय यादव, शिव शरण राय, शिव कुमार राय सहित मंडल अध्यक्ष, मतदान केंद्र संयोजक एवं सह संयोजक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी चुनाव के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुट जाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765271 Articles

Share this story