प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी की अटकलाें पर विराम,“अभी चर्चा करना भी ठीक नहीं” : तूफानी सरोज

WhatsApp Channel Join Now
प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी की अटकलाें पर विराम,“अभी चर्चा करना भी ठीक नहीं” : तूफानी सरोज


प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी की अटकलाें पर विराम,“अभी चर्चा करना भी ठीक नहीं” : तूफानी सरोज


जौनपुर,18 मार्च (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्रिकेट जगत से जुड़ी एक चर्चित खबर पर अब विराम लग गया है। सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों को उनके पिता और पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने सिरे से खारिज कर दिया है।

बुधवार को हिंदुस्थान समाचार प्रतिनिधि से बात करते हुए तूफानी सरोज ने कहा कि फिलहाल शादी जैसी किसी भी चर्चा का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने बताया कि हाल ही में रिंकू सिंह के परिवार में उनके पिता का निधन हुआ है, जिससे परिवार गहरे दुख में है। ऐसे समय में शादी की बात करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, “हम उनके परिवार के दुख में सहभागी हैं और इस समय संवेदनशीलता बनाए रखना जरूरी है।”शादी की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी कोई तारीख या स्थान तय नहीं किया गया है। उन्होंने व्यावहारिक कारणों का जिक्र करते हुए कहा कि मई-जून की भीषण गर्मी, उसके बाद मानसून और फिर आगामी चुनावी व्यस्तताएं किसी बड़े आयोजन के लिए अनुकूल नहीं हैं। साथ ही रिंकू सिंह का व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल भी एक महत्वपूर्ण कारण है।सोशल मीडिया पर लखनऊ में शादी होने की चर्चाओं को भी उन्होंने अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि आजकल लोग सादगी से भी विवाह कर रहे हैं, लेकिन प्रिया और रिंकू के मामले में अभी किसी भी तरह की आधिकारिक चर्चा शुरू नहीं हुई है।तूफानी सरोज ने अंत में कहा कि जब भी सही समय आएगा, दोनों परिवार आपसी सहमति से निर्णय लेकर सार्वजनिक रूप से जानकारी देंगे। फिलहाल उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संवेदनशीलता बनाए रखें।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story