राज्य अध्यापक एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए 10 नवंबर से आनलाइन आवेदन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
राज्य अध्यापक एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए 10 नवंबर से आनलाइन आवेदन शुरू


- चयन प्रक्रिया 24 जनवरी 2027 तक की जाएगी पूरी

मुरादाबाद, 07 नवंबर (हि.स.)। जिला विद्यालय निरीक्षक मुरादाबाद रीतु तोमर ने शनिवार को राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन किए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने इस संबंध में पत्र जारी कर जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड), वित्तविहीन एवं संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/शिक्षकों को शासन के निर्देशानुसार पुरस्कार योजना में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर से 30 नवंबर तक वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर करने को कहा है।

जिला विद्यालय निरीक्षक रीतु तोमर ने आगे बताया कि राजकीय/एडेड/संस्कृत विद्यालयों के राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं वित्तविहीन विद्यालयों के लिए मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार दिया जाएगा। इसकी चयन प्रक्रिया 24 जनवरी 2027 तक पूर्ण की जाएगी। इसमें समस्त अर्ह प्रधानाचार्य/ शिक्षक निर्धारित तिथि में आवेदन करना सुनिश्चित करें। आवेदन केवल https://upmsp.edu.in आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773752 Articles

Share this story