पपरेरा स्टेशन पर रुकनी शुरु हुई रेलगाड़ी बांदीकुई-बरेली पैसेंजर
Mar 16, 2026, 20:32 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
मुरादाबाद, 16 मार्च (हि.स.)। यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 54355-54356 (बांदीकुई-बरेली पैसेंजर) का आगरा मंडल-उत्तर मध्य रेलवे के पपरेरा स्टेशन पर जेसीओ 16 मार्च से दोनों दिशाओं में अगले आदेश तक ठहराव दिया गया है I
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने सोमवार को बताया कि रेलगाड़ी संख्या 54355 (बांदीकुई-बरेली पैसेंजर) का जेसीओ 16 मार्च से समय सायं 16:04-16:05 बजे तक तथा गाड़ी संख्या 54356 ( बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ) का जेसीओ 16 मार्च से समय प्रात: 07:52-07:53 बजे तक पपरेरा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है I
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

