गोरखपुर एसएसपी ने पादरी बाजार में परखी यातायात व्यवस्था, दिए सुगम संचालन के निर्देश
गोरखपुर, 11 सितंबर (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर (एसएसपी) डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार काे जनपद की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं सुगम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना शाहपुर क्षेत्रांतर्गत पादरी बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने पादरी बाजार क्षेत्र में यातायात के आवागमन, प्रमुख मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात का संचालन सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से सुनिश्चित किया जाए।
यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कारणों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा आवश्यकता के अनुसार पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
एसएसपी ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ सड़क पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। उन्होंने क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने को कहा।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

