मुरादाबाद मंडल के पहले स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 58.42 एकड़ भूमि का चयन

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद मंडल के पहले स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 58.42 एकड़ भूमि का चयन


चयनित भूमि को खेल विभाग के लिए हस्तांतरित की गई

मुरादाबाद, 16 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश मुरादाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र के अगवानपुर में बनने वाले मुरादाबाद मंडल के पहले स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 58.42 एकड़ भूमि का चयन कर लिया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद इस भूमि को खेल विभाग को भी हस्तांतरित कर दिया गया है। इससे प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम ने गुरुवार को बताया कि इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने अगवानपुर में 50 एकड़ जमीन पर स्पोर्ट्स कॉलेज का प्रस्ताव तैयार किया था। यह भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण होने पर मंडल स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। जिस पर एमएलसी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अवगत कराया था कि उनके क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉलेज न होने से युवाओं को अभ्यास में दिक्कत होती है। साथ ही उन्होंने कांठ विधानसभा क्षेत्र के अगवानपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण का अनुरोध किया था। उक्त मामले में भूमि चयन और हस्तांतरण की कार्रवाई पूरी कर दी गई है।------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story