श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिल्ली-वाराणसी के बीच दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

WhatsApp Channel Join Now
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिल्ली-वाराणसी के बीच दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन


मुरादाबाद, 1 सितम्बर (हि.स.)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली के लिए स्पेशल रेलगाड़ी (04446/04445) का संचालन किया जाएगा।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि स्पेशल ट्रेन संख्या 04446 दिल्ली से वाराणसी के बीच 3 सितंबर और 5 सितंबर को चलेगी जबकि ट्रेन संख्या 04445 वाराणसी से दिल्ली के बीच 4 सितंबर और 6 सितंबर को चलेगी। दोनों ट्रेनों में वातानुकूलित स्लीपर और सामान्य कोच होंगे। दोनों रेलगाड़ियां दो-दो फेरे लगाएंगी।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 0446 दिल्ली से रात्रि 9:10 पर चलेगी जो नई दिल्ली गाजियाबाद हापुड़ में ठहराव लेते हुए रात्रि 12:45 बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और 5 मिनट ठहराव के बाद 12:55 पर मुरादाबाद से चलकर बरेली शाहजहांपुर हरदोई लखनऊ अयोध्या कैंट जौनपुर होते हुए अगले दिन दोपहर में 3 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04445 वाराणसी से रात्रि 8:15 पर चलेगी जो जौनपुर अयोध्या कैंट लखनऊ हरदोई शाहजहांपुर बरेली होते हुए सुबह 7:30 पर मुरादाबाद पहुंचेगी और 10 मिनट ठहराव के बाद 7:40 पर मुरादाबाद से चलकर हापुड़ ,गाजियाबाद नई दिल्ली होते हुए सुबह 11:45 पर दिल्ली पहुंचेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story