गैस सिलेंडर हाथ में लेकर सपा सभा की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
गैस सिलेंडर हाथ में लेकर सपा सभा की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन


फर्रुखाबाद, 18 मार्च (हि.स.)। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह की मौजूदगी में महिलाओं ने गैस सिलेंडर हाथ में लेकर बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने योगी मोदी विरोधी नारेबाजी की।

कलक्ट्रेट फतेहगढ़ में सपा जिला महिला सभा ने धरना प्रदर्शन करते हुए कम करो, कम करो गैस सिलेंडर के दाम करो। योगी मोदी शर्म करो। ऐ नरेंदर दे सिलेंडर। गली गली में शोर है गैस एजेंसी वाले चोर हैं । इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने कहा की गैस के दाम बढ़ने से आम आदमी के किचन का बजट बिगड़ गया है। इससे निचले टपके के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। भाजपा सरकार में आश्वासन के अलावा जनता को कुछ नहीं मिला है। जिससे यहां की जनता आजिज आ गई है। इसी को लेकर आज सैकड़ों महिलाएं कचहरी पहुंची और उन्होंने धरना प्रदर्शन कर गैस के दाम कम करने की जोरदार मांग उठाई। इस मौके पर मुन्नी देवी, क्रांति देवी, रामवती ,कृष्ण दुलारी आदि महिलाएं मौजूद रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story