आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से बनेगी सपा सरकार : आशुताेष सिन्हा

WhatsApp Channel Join Now
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से बनेगी सपा सरकार : आशुताेष सिन्हा


जौनपुर, 07 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी खंड से नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी (सपा) के एमएलसी आशुताेष सिन्हा ने शनिवार काे पत्रकार वार्ता की। इस दाैरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बाेला। उन्हाेंने कहा कि, आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सपा की सरकार बनने जा रही है।

एमएलसी जनपद में आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और कई सवाल किये। ओमप्रकाश राजभर के एक बयान पर पलटवार करते हुए एमएलसी ने कहा कि अब वह भी मानने लगे हैं कि समाजवादी पार्टी के साथ पढ़े-लिखे लोग जुड़ रहे हैं। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर समाज को बांटने और उनका अपमान करने वालों के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।

भाजपा की ओर से अखिलेश यादव को मुद्दों पर चर्चा करने की नसीहत दिए जाने पर उन्होंने कहा कि असली मुद्दे नौजवानों को रोजगार, शिक्षकों का सम्मान और प्रदेश का विकास हैं। सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर रही है। मदरसा शिक्षकों का केंद्रांश पहले ही बंद था और अब उनका राज्यांश भी बंद कर दिया गया है। इन मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मस्जिदों और मुगलकालीन इमारतों को लेकर विवाद खड़ा करने के बजाय प्रदेश के विकास और युवाओं के भविष्य पर चर्चा होनी चाहिए। चुनाव में मतगणना के दौरान भाजपा के मंत्रियों को सड़क पर बैठकर विरोध करना पड़ा, यह समाजवादी पार्टी के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद भाजपा नेताओं को इसी तरह पांच साल तक धरना देना पड़ेगा।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774014 Articles

Share this story