एसपी ने किया ग्यारह उपनिरीक्षकों का तबादला
फर्रुखाबाद, 22 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला फर्रुखाबाद में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शनिवार देर रात चौकी इंचार्ज सहित 11 उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया है।
कोतवाली कायमगंज के उप निरीक्षक अंकुर भाटी को कस्बा कायमगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया। कायमगंज कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह की सिविल लाइन पुलिस चौकी प्रभारी पद पर तैनाती की गई। थाना मऊदरवाजा के उप निरीक्षक मानसिंह को कोतवाली कायमगंज एवं महेंद्र सिंह चंदेल को थाना कमालगंज भेजा गया। कमालगंज के उप निरीक्षक विमल कुमार को थाना कादरीगेट एवं कोतवाली फतेहगढ़ के उपनिरीक्षक महेश कुमार को थाना राजेपुर भेजा गया।
थाना राजेपुर के उप निरीक्षक सत्यदेव ओझा का कोतवाली फतेहगढ़ एवं थाना शमशाबाद के उपनिरीक्षक वीर सिंह यादव का कोतवाली फतेहगढ़ तबादला किया गया। थाना अमृतपुर के उप निरीक्षक रवि सोलंकी की कोतवाली फतेहगढ़ में तैनाती की गई। पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक प्रताप सिंह को थाना अमृतपुर एवं उप निरीक्षक योगेश कुमार को थाना शमशाबाद स्थानांतरित किया गया है। एसपी आरती सिंह ने कहा कि स्थानांतरित दरोगा तत्काल आमद रवानगी कर ले।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

