एसपी ने मोहम्मदाबाद कोतवाल को हटाया

WhatsApp Channel Join Now

फर्रुखाबाद, 21 जुलाई (हि. स.)। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने मंगलवार को मोहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी को चार्ज से हटाकर यूपी 112 की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके स्थान पर यूपी 112 के प्रभारी आमोद कुमार सिंह को कोतवाली मोहम्मदाबाद का नया प्रभारी बनाया गया है।

विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी ओमप्रकाश पांडे को यातायात का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। मोहम्मदाबाद में हुई ताबड़ तोड़ घटनाओं का अनावरण न होने पर यह फैसला लिया है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि अब मोहम्मदाबाद का प्रभार आमोद सिंह को सौपा गया है। उम्मीद है कि वे अपराध पर अंकुश लगाने और पुरानी घटनाओं का जल्द खुलासा करेंगें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story