सपा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई

WhatsApp Channel Join Now
सपा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई


जौनपुर, 28 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार काे समाजवादी पार्टी (सपा) पार्टी के जिला कार्यालय में समाज सुधारक, लेखक एवं क्रांतिकारी विचारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

इस दाैरान जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने जातिगत भेदभाव और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का प्रमुख माध्यम बनाया। उनके विचार आज भी समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि महात्मा फुले के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता और सामाजिक न्याय की स्थापना की जा सकती है। गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने किया। इस अवसर पर अनवारूल हक गुड्डू, गुलाब यादव रीठी, वीरेंद्र यादव, दीपक विश्वकर्मा, कमालुद्दीन अंसारी, संदीप यदुवंशी, हरिश्चंद्र प्रभाकर, विनय विश्वनाथ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784847 Articles

Share this story