सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

WhatsApp Channel Join Now
सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख


लखनऊ, 25 सितंबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और बलिया जिले के चिलकहर एवं बांसडीह सीट से सात बार के विधायक रहे राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार काे निधन हो गया है। उन्हाेंने 74 वर्ष की आयु में पीजीआई लखनऊ में अंतिम सांस ली।

बलिया के सिकंदरपुर कस्बे के निकट गोसाईंपुर में जन्मे और टीडी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष रहे रामगोविंद चौधरी मुलायम सिंह और अखिलेश यादव की सरकारों में कैबिनेट मंत्री भी रहे। 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। जेपी आंदोलन की उपज रामगोविंद चौधरी खांटी समाजवादी नेता थे। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के भी करीबी रहे हैं।

उनके निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट से रामगाेविंद की तस्वीर साझा करते हुए पाेस्ट में लिखा कि, राम गाेविंद चाैधरी का निधन, अत्यंत दुखद, ईश्वर उनकी आत्मा काे शांति प्रदान करें। शाेकाकुल परिवार काे यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हाे।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story