एसडीएम बरहज के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़ताल

WhatsApp Channel Join Now
एसडीएम बरहज के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़ताल


देवरिया, 23 जुलाई (हि.स.)। बरहज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत द्वारा 21 जुलाई से मोहाव काली मंदिर के पास शुरू की गई क्रमिक भूख हड़ताल गुरुवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बरहज के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। प्रशासन द्वारा मांगों पर कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद विजय रावत ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव, बाबूलाल यादव, रामबचन सिंह यादव, गुड्डू यादव, विकास यादव, दिनेश कुमार, अमित प्रधान, राजन मिश्रा, अमरेंद्र यादव, फरेन्द्र यादव, अनिरुद्ध यादव, अभिषेक यादव, छेदी कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, दुर्गेश गौड़, भोला गौड़ सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story