सपा का प्रतिनिधिमंडल जौनपुर में पीड़ित परिवार से मिला, दाे लाख का चेक सौंपा

WhatsApp Channel Join Now
सपा का प्रतिनिधिमंडल जौनपुर में पीड़ित परिवार से मिला, दाे लाख का चेक सौंपा


जौनपुर , 27 मार्च (हि.स.)। उत्त्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित मल्हनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फूलपुर गांव में हाल ही में हुई एक दुखद घटना के बाद समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने शुक्रवार को उनके घर पहुंचा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गांव निवासी ललई यादव की दबंगों द्वारा कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर गठित प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में मल्हनी के विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष निजामुद्दीन सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और अखिलेश यादव की ओर से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, विधायक लकी यादव और पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने संयुक्त रूप से कहा कि समाजवादी पार्टी हर पीड़ित के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। -------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story