सपा-कांग्रेस की पहचान, नारी शक्ति का अपमान

WhatsApp Channel Join Now
सपा-कांग्रेस की पहचान, नारी शक्ति का अपमान


हमीरपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आज देश देख रहा है कि किस तरह कांग्रेस और समाजवादी पार्टी महिलाओं के अधिकारों पर प्रहार कर रही हैं। संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम का विरोध करके इन दलों ने अपनी महिला-विरोधी मानसिकता को जगजाहिर कर दिया है। देश की आधी आबादी का यह अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसी आक्रोश को स्वर देने के लिए रविवार को नगर पंचायत कुरारा की सड़कों पर नारी शक्ति का सैलाब उमड़ा। विपक्ष के नकारात्मक रवैये के खिलाफ जन आक्रोश महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। जन आक्रोश पद यात्रा निकालकर विपक्ष को कड़ा संदेश दिया गया। राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन कर उनके महिला-विरोधी राजनीति के खिलाफ हुंकार भरी गई। सावधान विपक्ष, अब नारी शक्ति जाग चुकी है। आपकी नकारात्मक राजनीति का करारा जवाब अब जनता और देश की महिलाएं मिलकर देंगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल एवं सक्रिय महिला नेतृत्व के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशारानी कबीर उपस्थित रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story