सपा ने निषाद राज व महर्षि कश्यप जयंती मनाई, सामाजिक समरसता पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
सपा ने निषाद राज व महर्षि कश्यप जयंती मनाई, सामाजिक समरसता पर जोर


जौनपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। समाजवादी पार्टी ने रविवार को जाैनपुर में जिला कार्यालय अल्फस्टीनगंज में महाराजा गुह्यराज निषाद एवं महर्षि कश्यप की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद जिला महासचिव आरिफ हबीब की अगुवाई में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महाराजा गुह्यराज निषाद और महर्षि कश्यप का जीवन त्याग, भक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलकर समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।

गोष्ठी को पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता तूफानी निषाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, वरिष्ठ नेता राजकुमार बिंद, मालती निषाद, रामकेश बिंद, रमेश बिंद, मदभारत बिंद और धीरज बिंद सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

इस अवसर पर केशजीत यादव, श्रवण जायसवाल, जिला सचिव गुलाब यादव, संतोष मौर्य, अजय मौर्य, अजय त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, कमाल आज़मी, दीपक विश्वकर्मा, जिलानी खान, डॉ. नासिर खान, रवि यादव, धर्मेंद्र सोनकर, संदीप बिंद, प्रभावती बिंद, मालती देवी निषाद, दिलीप प्रजापति, आनंद गुप्ता, विजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, निजामुद्दीन, विकास यादव, डॉ. दशरथ यादव, इंद्रसेन यादव, प्रदीप पाल और उमेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story