सपा ने कांशीराम की 92वीं जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया

WhatsApp Channel Join Now

गोरखपुर, 15 मार्च (हि.स.)। सपा ने सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर कांशीराम की 92वी जयंती “बहुजन समाज दिवस अर्थात पी०डी०ए० दिवस“ तारामंडल रोड स्थित सत्यम लान में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रामभुआल निषाद व मुख्य वक्ता लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल एवं छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष विनित कुशवाहा उपस्थित रहे। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

सांसद रामभुआल निषाद व लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल व छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनित कुशवाहा ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को शासन-कर्ता जमात बनाने के लिए समर्पित किया। उन्होंने मंडल रिपोर्ट के समर्थन में राष्ट्र-व्यापी जन आंदोलन खड़ा किया। उन्होंने दिसम्बर 1992 में महान समाजवादी नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ समझौता किया “बहुजन समाज बनाओ अभियान“ को तेज किया। मुलायम सिंह ने इटावा से कांशीराम को लोकसभा में निर्वाचित कराने में मदद की। दिसम्बर 1993 में नेताजी के नेतृत्व में मजलूमों की सरकार बनी। मान्यवर कांशीराम ने अपना जीवन दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, धार्मिक अल्पसंख्यकों तथा समाज के अन्य कमजोर वर्गों की एकता और भाईचारा के लिए समर्पित किया था। उसी को “बहुजन समाज दिवस अर्थात पी०डी०ए० दिवस“ कहा गया है। 6000 जातियों में तोड़े हुए लोगों को जोड़कर भाईचारा बनाने का महान काम आज अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कर रही है।

जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के सभी महापुरुषों को सम्मानजनक स्थान देती है। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय तथा सभी जनपदों के पार्टी कार्यालयों में सभी महापुरुषों की जयंती तथा पुण्यतिथि मनाई जाती है। दलितों, वंचितों एवं शोषितों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष करने वाले मान्यवर कांशीराम की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

इस दौरान प्रमुख रूप से सांसद रामभुआल निषाद लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष विनित कुशवाहा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, यशपाल रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, नगीना प्रसाद साहनी, महेंद्र , सन्तोष, दुर्गेश, ईश्वर चंद्र, विकास, गुड्डू मजनु भाई, अशोक आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story