हमीरपुर : पुलिस महकमे में एसपी ने किया बड़ा फेरबदल

WhatsApp Channel Join Now
हमीरपुर : पुलिस महकमे में एसपी ने किया बड़ा फेरबदल


कई थानों के 36 उपनिरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

हमीरपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 36 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। अचानक जारी हुई तबादला सूची से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। इस फेरबदल में कई थानों के दरोगा को इधर से उधर किया गया है, जबकि कुछ को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसपी मृगांग शेखर पाठक ने शुक्रवार को बताया कि उपनिरीक्षक राजवीर सिंह थाना सुमेरपुर से व. उ. नि. थाना मुस्करा, रामजी ओझा को सदर कोतवाली से थाना मझगंवा, अवधेश कुमार उपाध्याय सदर कोतवाली से थाना जरिया, श्यामनारायण कन्नौजिया को थाना सुमेरपुर से जलालपुर थाना, हरिद्वार प्रसाद को थाना कुरारा से थाना चिकासी थाना, राजेश सिंह को थाना मझगंवा से सदर कोतवाली, रामाराम को सुमेरपुर से मुस्करा, मनोज मिश्रा को मौदहा से जरिया, सतेन्द्र कुमार पांडेय को मौदहा से जलालपुर, गुरुचरन सरोज को सिसोलर से राठ, राजेश कुमार पांडेय को थाना बिवांर से जलालपुर थाना, राजेश कुमार सिंह मझगंवा से सदर कोतवाली और दिनेश प्रसाद द्विवेदी को थाना जरिया से सदर कोतवाली समेत अन्य दरोगाओं को यहां से वहां स्थानांतरित किया है। एसपी के इस व्यापक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, नई तैनाती के साथ संबंधित पुलिसकर्मियों को जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776735 Articles

Share this story