सपा की बांदा जिले की जिला कार्यकरिणी समेत सभी प्रकोष्ठ भंग

WhatsApp Channel Join Now
सपा की बांदा जिले की जिला कार्यकरिणी समेत सभी प्रकोष्ठ भंग


लखनऊ, 12 मई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने बांदा जनपद के जिलाध्यक्ष समेत जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। साथ ही जिले की समस्त प्रकोष्ठों की जिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष सहित को भंग कर दिया है। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने दी।

उन्होंने इस संबंध में पत्र जारी कर बताया कि जनपद बांदा की समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, समस्त प्रकोष्ठों की राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा सदस्यगण तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव बांदा के पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख नेतागण को भी दे दी है।

यह कार्यवाही पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर किए जाने की बात सामने आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष की इस कार्यवाही को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story