कहीं धन के कारण कहीं धर्म के नाम पर हो रहा है युद्ध : सुधीर गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
कहीं धन के कारण कहीं धर्म के नाम पर हो रहा है युद्ध : सुधीर गुप्ता


मुरादाबाद, 18 अक्टूबर (हि.स.)। अध्यात्म ज्ञान एवं चिन्तन संस्था की 194वीं मासिक विचार गोष्ठी का आयोजन रविवार शाम को रामगंगा विहार स्थित एमआईटी सभागार में किया गया जिसका विषय था ”आज के अशान्त विश्व में भारतीय संस्कृति की प्रासंगिकता”। इस विषय पर मुख्य वक्ता सीनियर रोटेरियन एडवोकेट सुधीर गुप्ता ने बताया कि आज पूरे विश्व में अशान्ति है। कई देश एक-दूसरे से युद्ध में लिप्त हैं। कई देश दूसरे देशों से वैमनस्य रखे हुए हैं। कहीं पर धर्म के नाम पर युद्ध किया जा रहा है और कहीं पर धन के कारण युद्ध किया जा रहा है।

सुधीर गुप्ता ने आगे कहा कि ऐसी स्थिति में यह देखा जाना आवश्यक है कि क्या भारतीय संस्कृति की कोई उपयोगिता हो सकती है? क्या भारतीय संस्कृति के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार से विश्व में परिवर्तन आ सकता है और शान्ति आ सकती है?, यह एक बड़ा प्रश्न है।

इस विचार गोष्ठी में प्रदीप कश्यप, वाचस्पति मिश्रा, सूर्य प्रकाश द्विवेदी, अनिल सिंह, एसपी सिंह, मलखान सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, अक्षेन्द्र सारस्वत, अश्वनी दीक्षित, नीरज भूषण, डॉ सत्या प्रकाश गुप्ता, सुरेश मल्होत्रा उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763221 Articles

Share this story