संगठन पर्व में सोमेश्वर महादेव व चाका मंडल अध्यक्षों की घोषणा
--भाजपा जिलाध्यक्ष ने सम्मानित कर दिया संगठन सशक्त करने का मंत्र
--जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचितों को दी शुभकामनाएं
प्रयागराज, 25 फरवरी (हि.स)। संगठन पर्व गठन के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, प्रयागराज यमुनापार के शेष रहे सोमेश्वर महादेव एवं चाका मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की घोषणा मंगलवार रात्रि को काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरांत की। घोषणा के साथ ही संगठन में उत्साह का माहौल देखा गया।
बुधवार को भाजपा रामपुर कैम्प कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने नवनिर्वाचित सोमेश्वर महादेव मंडल अध्यक्ष हरिकृष्ण पांडेय एवं चाका मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह पटेल के साथ नवनिर्वाचित जिला प्रतिनिधि अमित पांडेय एवं नागेश्वर निषाद को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा, “भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। मंडल स्तर पर मजबूत और सक्रिय नेतृत्व से पार्टी की नीतियां एवं जनसेवा के कार्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचते हैं। सभी नवदायित्व धारियों से अपेक्षा है कि वे समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, लोकसभा प्रत्याशी रहे नीरज त्रिपाठी, विधायक करछना पियूष रंजन निषाद, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधायक बारा डा.वाचस्पति सहित पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, विनोद प्रजापति, शिवदत्त पटेल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, आईटी प्रमुख सतीश विश्वकर्मा, आनन्द तिवारी, मिथिलेश पांडेय, सुभाष कन्नौजिया, प्रदीप पांडेय एवं अन्य जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जन प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

