सामाजिक समरसता महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सुभासपा ने बनाई रणनीति
मुरादाबाद, 04 जुलाई (हि.स.)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) मुरादाबाद के जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन शनिवार किया गया। बैठक में नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 31 जुलाई आयोजित होने वाली सामाजिक समरसता महारैली को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के उद्देश्य से विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
बैठक में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाराम भार्गव एवं सुभासपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रितेश रामजी ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ महारैली को ऐतिहासिक बनाएं। साथ ही संगठन के विस्तार, सामाजिक समरसता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाएं।
इस अवसर पर सुभासपा मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, महानगर अध्यक्ष दानिश कुरैशी, प्रमुख महासचिव गौरव कुमार,महानगर प्रभारी अशोक सैनी, शानू, नासिर, विधानसभा अध्यक्ष इरशाद, जिला प्रवक्ता नाजिम, डॉ. हनीफ, राजकुमार साहू, मुशाहिद हसन सहित जनपद मुरादाबाद, अमरोहा एवं सम्भल के समस्त पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

