स्मार्ट मीटर के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा : प्रदीप जैन आदित्य

WhatsApp Channel Join Now
स्मार्ट मीटर के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा : प्रदीप जैन आदित्य


झांसी, 17 अप्रैल (हि.स.)। झांसी व ललितपुर में लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी मुद्दे पर शुक्रवार काे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ पत्रकार वार्ता कर आंदोलन तेज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान तक यह लड़ाई जारी रहेगी और 20 अप्रैल को मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं, जबकि नए नियमों के अनुसार प्रीपेड मीटर अनिवार्य नहीं हैं और उपभोक्ता पोस्टपेड विकल्प चुन सकते हैं। गलत जानकारी देकर मीटर लगाना उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत सेवा में कमी है।उन्होंने कहा कि बार-बार बिजली कटौती के कारण मीटर में अतिरिक्त यूनिट जुड़ रही है, जिससे बिल बढ़ रहे हैं। साथ ही ऐप की खराब स्थिति, डेटा गोपनीयता और बिना सूचना बिजली काटने पर भी सवाल उठाए।

पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, राहुल रिछारिया, मुकेश अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह यादव, इदरीश खान ,मनीराम कुशवाहा, योगेन्द्र सिंह पारीछा, गौरव जैन, जसपाल सिंह बन्टी, रामनरेश यादव, मोहन चंदेल, मोन्टी शुक्ला, अंकित यादव , अरविन्द बब्लू, शंभू सेन, अनिल रिछारिया, अमीर चंद आर्य, मजहर अली आदि मौजूद रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया

Share this story