नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा ने निकाली वाहन रैली

WhatsApp Channel Join Now
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा ने निकाली वाहन रैली


नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा ने निकाली वाहन रैली


लखनऊ,15 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा लखनऊ महानगर की ओर से बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर 1090 चौराहे से विधानसभा तक स्कूटी रैली निकाली गयी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य और भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

सैकड़ों की संख्या में रैली में शामिल महिलाओं के हाथों में नारी को मिलेगा अधिकार, धन्यवाद मोदी सरकार और सशक्त नारी सशक्त भारत का पोस्टर भी लिए हुए थीं।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने इस अवसर पर कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला ऐतिहासिक कदम है जो उन्हें सिर्फ लाभार्थीसे निर्णयकर्ता बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव लाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना पाण्डेय ने बताया कि

प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023’ के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा लोकसभा क्षेत्रों में ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ निकाली जाएगी, जिसमें सामाजिक क्षेत्र की महिलाएं और ‘लखपति दीदी’ भाग लेंगी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story