एसआईआर फार्म भरने में सहयोग करें कार्यकर्ता: मुकेश शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
एसआईआर फार्म भरने में सहयोग करें कार्यकर्ता: मुकेश शर्मा


लखनऊ, 2 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से मुकेश शर्मा ने मंगलवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विस्तृत दौरा किया। उन्होंने मंडल-3 के आलम नगर वार्ड के बूथ संख्या 45 से 50 में बूथ अध्यक्ष एवं बीएलओ के साथ एसआईआर गणना फार्म की अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को इस ​अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

मुकेश शर्मा ने अभियान की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक ढांचे की सबसे बुनियादी और महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने बताया कि हर नागरिक का नाम सही रूप में मतदाता सूची में दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि मतदान के अधिकार का सुचारु रूप से प्रयोग किया जा सके।

श्री शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे नए नाम जोड़ने, मौजूदा विवरण में संशोधन कराने, पते या आयु संबंधी त्रुटियों को सुधारने जैसी प्रक्रियाओं में पूरी तत्परता से भाग लें। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें, फार्म भराने में सहयोग करें और ज़रूरी दस्तावेज़ उपलब्ध कराने में सहायता करें, जिससे किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूट न पाए।

इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश मिश्रा, पूर्व पार्षद नागेन्द्र सिंह, अहिबरन सिंह, विवेक श्रीवास्तव, देवेश मिश्रा, वीना सोनी और अमर राजपूत उपस्थित रहे।---------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765254 Articles

Share this story