एसआईआर से घबराकर भाग रहे बांग्लादेशी रोहिंग्या : प्रकाश पाल

WhatsApp Channel Join Now
एसआईआर से घबराकर भाग रहे बांग्लादेशी रोहिंग्या : प्रकाश पाल


फतेहपुर, 30 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को अटल जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन व एसआईआर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बिंदकी विधानसभा के कोराई मोड़ स्थित एक गेस्टहाऊस में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आज देश जिस विकास पथ पर गतिशील है उसकी आधारशिला पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई द्वारा रखी गई थी। उनका सामाजिक व राजनीतिक जीवन राष्ट्र प्रथम के भावों से ओतप्रोत रहा। आज उसी आधार पर आगे बढ़ते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को आन्तरिक व सामरिक समृद्धि को लेकर विभिन्न साकारात्मक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान में सभी पार्टी पदाधिकारी अपना सकारात्मक योगदान जरूर दें। उन्होंने विपक्षी दलों को चेताते हुए कहा कि जो वह प्रतिदिन मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर फिजूल की बातें करते हैं वह बांग्लादेश सीमा पर जाकर देखें कि देश में छिपकर रहने वाले रोहिंग्या लुंगी लपेट कर भाग रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी झूठ की राजनीति करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अटल बिहारी वाजपेई के विचारों को समाज में साझा करने की जिम्मेदारी निभानी है। जिससे अटल बिहारी वाजपेई को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी दीपचंद्र अवस्थी, बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, रमाकांत त्रिपाठी, दिनेश बाजपेई, सुरेन्द्र सिंह गौतम, बलराम सिंह चौहान, राधा साहू, रवींद्र पाल सिंह, पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, कुलदीप भदौरिया, मनोज मिश्रा मनु, विवेक श्रीवास्तव धीरू, स्वेता शुक्ला, राजबहादुर पासवान, पूरन सिंह, मंजू शुक्ला, स्वरूप राज सिंह जूली, आचार्य कमलेश योगी, ज्ञानेंद्र शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, पंकज शुक्ला, पवन मिश्रा, रमनजीत सिंह, अभिषेक त्रिवेदी, शुभम् तिवारी, आशुतोष अवस्थी, कुलदीप दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story