पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत उपनिरीक्षकों को मिली थानों में तैनाती

WhatsApp Channel Join Now

फर्रुखाबाद,18 जून (हि.स.)। पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत उपनिरीक्षकों की एसपी आरती सिंह ने थानों में तैनाती कर दी है।

एसपी ने पुलिस लाइन के उप निरीक्षक अरुण कुमार की संकिसा चौकी प्रभारी पद पर तैनाती की है।

इसीक्रम में पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत उनि विनय कुमार, उपनिरीक्षक हरीश कुमार एवं उप निरीक्षक जगदीश सिंह को कोतवाली मोहम्मदाबाद भेजा है। उपनिरीक्षक रक्षपाल सिंह की थाना कादरी गेट में एवं उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह की थाना जहानगंज मेंं भेजा है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story