एसआरएन अस्पताल पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, घायल अधिवक्ता का लिया हालचाल

WhatsApp Channel Join Now
एसआरएन अस्पताल पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, घायल अधिवक्ता का लिया हालचाल


प्रयागराज, 20 फ़रवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शुक्रवार को जिला कचहरी प्रयागराज के फ़ौजदारी मामले के वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद खुर्शीद अकबर नकवी का हाल जानने के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल पहुंचे। सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता से बातचीत की और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रयागराज के करेली निवासी अधिवक्ता खुर्शीद नकवी का बीते सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ही जिला प्रशासन के वाहन से टक्कर लगने से काफ़ी चोट आई थी। इनके पैर में काफ़ी गहरी चोट आने के चलते एसआरएन में उनका उपचार चल रहा है। खुर्शीद नकवी सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन के रिश्तेदार हैं। उक्त जानकारी प्रयागराज के सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने दी। उत्तर प्रदेश के सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, महासचिव रविन्द्र यादव, तारिक सईद अज्जू, संगम लाल मौर्य, जय सिंह यादव एडवोकेट,नाटे चौधरी,सचिन श्रीवास्तव, राजेश भारतीय, सुशील, सुरेश कुमार, भुवर सिंह, संजय मौर्य, सऊद अहमद, हसीब अहमद आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story