भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ

WhatsApp Channel Join Now
भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ


- कानपुर से पधारी भागवत भूषण रोशनी तिवारी भक्तों को करा रही है कथा का रसपान

मुरादाबाद, 04 अक्टूबर (हि.स.)। स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम, लालबाग मुरादाबाद में आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का रविवार शाम को भव्य शुभारंभ हुआ। कानपुर से पधारी भागवत भूषण रोशनी तिवारी 10 अक्टूबर तक स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम, लालबाग में भक्तों को कथा का रसपान कराएंगी। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 तक रहेगा।

कथा के शुभारंभ से पहले हाथी वाला मंदिर से दोपहर 12 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर धार्मिक जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। भक्ति गीतों और संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रथम दिवस की कथा में श्रीमद्भागवत का महत्व बताते हुए कथा व्यास रोशनी तिवारी ने कहा कि भवसागर से तारने के लिए भगवान स्वयं भागवत के रूप में प्रकट हुए हैं।

बाबा संजीव आकांक्षी ने कहा कि कलिकाल में केवल नाम स्मरण से ही मुक्ति सम्भव है। कार्यक्रम में प्रमोद रस्तोगी, प्रेमनाथ यादव, सविता रानी, राघव शर्मा, अनुराग त्रिवेदी, मूलचंद कश्यप और पंकज शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु एवं आयोजन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई। रामेंद्र शर्मा और डोली शर्मा द्वारा दी गई। भजन एवं धार्मिक संगीत के बीच श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।

आचार्य पंडित अंकुर तिवारी कथा के आचार्य हैं। कार्यक्रम में मार्गदर्शक श्री मुन्ना गुरु जी तथा प्रवचन अमृतवर्षा डॉ. संजीव आकाशी ‘बाबा’ का भी विशेष सानिध्य रहेगा।

आयोजन के अंतिम दिन 10 अक्टूबर को सुबह कथा, पूर्वाह्न 11 बजे यज्ञ और दोपहर 1 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन का लाभ लेने का आह्वान किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story