श्रीरामचरितमानस सरोवर रुपी कथा के चार घाट कर्म, ज्ञान, भक्ति और शरणागति : मुरलीधरजी महाराज

मुरादाबाद, 18 मार्च (हिंस.)। हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के तत्वावधान में नवदिवसीय श्री राम कथा महोत्सव दूसरे दिन व्हाइट हाउस में मंगलवार को राजस्थान जोधपुर के संत मुरलीधरजी महाराज ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी कहते हैं कि कथा कथा नहीं सरोवर है और हर सरोवर के घाट हैं। श्रीरामचरितमानस सरोवर रुपी कथा के चार घाट हैं- कर्म, ज्ञान, भक्ति और शरणागति। इन चारों घाटों पर चारों आचार्य कथा सुना रहे हैं। कर्म घाट पर जागवालक जी भारद्वाज जी कथा सुना रहे हैं। भक्ति घाट पर काकभुसुंडि गरुणजी को जी को कथा सुना रहे हैं, ज्ञान घाट पर भगवान शंकर उमाजी को और शरणागति घाट पर गोस्वामी तुलसीदास जी संत समाज व अपने मन को कथा सुना रहे हैं।
पूजन पंडित कैलाश मुरारी ने विधि विधान से सम्पन्न कराया। मुख्य यजमान तोदी परिवार के बनवारी लाल तोदी बंटी सपत्नीक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि समाजसेवी गोपाल मिश्रा रहे।
हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र देव शर्मा ने बताया कि नव दिवसीय राम कथा महोत्सव 25 मार्च तक व्हाइट हाउस में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे सायं 7 बजे तक होगी। समिति के कार्यकारी सचिव श्यामसुंदर गौड़ ने बताया कि 19 मार्च को श्री राम जन्म, 21 मार्च को राम सीता विवाह, 25 मार्च को राज्याभिषेक होगा।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल